July 27, 2024

 

शेरनी नीरजा | फ़ाइल फोटोशेरनी नीरजा | शावकों को दूध पिलाती  

इटावा लाॅयन सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केन्द्र में बीते 12 दिसम्बर 2020 को जन्मी शेरनी नीरजा ने प्रथम बार 31 मई 2024 दिन शुक्रवार को चार शावकों को जन्म दिया है। प्रथम शावक रात्रि 09.50 बजे, दूसरा शावक रात्रि 10.51 बजे,  तीसरा शावक शनिवार को प्रातः 03.17 बजे पर हुआ और प्रातः 10.50 बजे पर चौथे शावक ने भी जन्म लिया जिसमें कोई हरकत नहीं दिखी। शेरनी नीरजा व तीन नवजात शावक स्वस्थ हैं | शेरनी नीरजा ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है इसलिए अभी पूरी तरह से शावकों को अपना दूध नहीं पिला पा रही है परन्तु वह सभी शावकों का भरपूर ध्यान रख रही है। शावक मां का दूध पीने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे है। यह जानकारी  इटावा लाॅयन सफारी पार्क ने आधिकारिक रुप से साझा की |